Headlines

आरा- भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, मशाल लेकर निकले नेता-कार्यकर्ता:2047 तक विकसित भारत का संकल्प; पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों को किया याद




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से बुधवार को आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के तहत किया गया। भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आरा में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और मेयर इंदु देवी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत मशाल जुलूस निकाला गया। विकसित भारत संकल्प के दौरान नागरी प्रचारिणी सभागार से निकली यात्रा आरा सिविल कोर्ट, अंबेडकर चौक और सांस्कृतिक भवन होते हुए पकड़ी चौक पहुंची। पीएम मोदी के संबोधन का किया गया लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके संबोधन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को याद किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। ‘देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा ’ भाजपा के बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि देश के हित में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इन विकास कार्यों को और गति देने तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आज संकल्प लिया गया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि उनके कुछ करने से कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। राहुल गांधी भी कांग्रेस को इस स्थिति से बाहर नहीं निकाल सकते। जिस तरह से राहुल गांधी अपने विचार रखते हैं, वह अब मजाक बनकर रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *