Headlines

पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल पर 'सेवा ज्योति यात्रा':हजारों कार्यकर्ता जुटे, बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में निकाला गया मशाल जुलूस




गिरिडीह के झंडा मैदान में बुधवार को भाजपा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित हुई। इसमें बाबूलाल मरांडी, सरोज सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन से हुई। इसके बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत एक मशाल जुलूस निकला, जिसकी अगुवाई बाबूलाल मरांडी ने की। इस जुलूस में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, महादेव दुबे, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह और प्रकाश सेठ भी शामिल थे। बाबूलाल मरांडी ने मोदी के 25 साल की उपलब्धियां गिनाईं, जिनमें धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर निर्माण, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम, सर्जिकल स्ट्राइक, उग्रवाद पर कार्रवाई और रेल, सड़क व हवाई सेवाओं का विस्तार प्रमुख है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *