Headlines

इंदौर के राजवाड़ा से गूंजा हरियाली का संकल्प:लोगों ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का वादा; पोहा-चाय के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश




पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ में के नाम” अभियान को इंदौरवासियों का काफी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को राजवाड़ा पर आयोजित विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम में काफी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। लोगों ने न केवल हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि निःशुल्क पोहा और चाय का आनंद लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया। मां के नाम पौधा लगाने का दिलाया संकल्प अभियान के दौरान एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा स्वयं लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और अपने खुद पोहा परोसा।। साथ ही सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया। मंत्री विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया और लोगों को अपने हाथों से पोहे दिए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 21 घंटे तक लगातार चलने वाला संगीतमय जन-जागरूकता अभियान रहा। इस दौरान मनीष शर्मा और राजू शर्मा ने प्रेरणादायक गीत ‘एक अलख जगाउंगा, अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाऊंगा’ प्रस्तुत कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। गीतों के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। देर रात तक दिखी लंबी कतारें राजवाड़ा पर सुबह से देर रात तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। हस्ताक्षर अभियान, पौधारोपण संकल्प और पोहा-चाय वितरण ने पूरे आयोजन को जनसहभागिता के उत्सव में बदल दिया। इस अवसर पर मनीष शर्मा ने कहा कि मां जीवन का पहला आधार है और प्रकृति हमारा दूसरा जीवन। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो इंदौर ही नहीं, पूरा प्रदेश हरियाली से आच्छादित हो सकता है। प्रदेशभर में 21 लाख पौधों के रोपण के लक्ष्य के साथ संचालित यह अभियान लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। राजवाड़ा का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *