दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। घटना में एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में कांडला हाईवे की है।
.
थाना सीआई कमलेश गहलोत ने बताया- घटना शनिवार रात 9 बजे सिरोड़ी अस्पताल के पास की है। एक ट्रेलर जयपुर से मोरबी (गुजरात) की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रेलर अनादरा से सिरोड़ी की ओर आ रहा था। सिरोड़ी अस्पताल के आगे दोनों ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलरों के टायर लगातार फटते रहे।

घटना में ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया।
जिंदा जला ट्रेलर ड्राइवर, मौत
इस दौरान मोरबी जा रहे ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर के साथ दूसरे ट्रेलर के हेल्पर ने कूदकर जान बचा ली। मगर ड्राइवर आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया।
दो दमकल मौके पर पहुंची
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना के 40 मिनट एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। हादसे के डेढ़ घंटे बाद पहुंची दूसरी दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लगा है।
…
यह खबर भी पढ़े
राजस्थान में कंटेनर में ब्लास्ट के बाद आग लगी, VIDEO:ड्राइवर जिंदा जला, कंकाल मिला; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पोल से टकराने से हादसा

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कंटेनर में LED पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई, जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। (पढ़े पूरी खबर)
