Headlines

इंदौर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका देखा, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस




इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय लगी, जब सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान आयुषी ठक्कर के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद की एक निजी कंपनी के इंदौर कार्यालय में कार्यरत थी। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि जांच के लिए मृतका का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस डिजिटल डिवाइस की जांच के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी भी तरह के प्रेम प्रसंग या अन्य विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है। परिवार का कहना है कि आयुषी स्वभाव से शांत थी और घर के सभी सदस्यों का काफी ध्यान रखती थी। आयुषी के पिता संतोष ठक्कर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में एक छोटी बहन और एक भाई भी हैं। फिलहाल बाणगंगा पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल-लैपटॉप की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पैर टूटने के बाद तनाव में था मैकेनिक, जहर खाकर दी जान राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 50 वर्षीय लेथ मशीन मैकेनिक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बैजनाथ पुत्र गुरुचरण चौहान के रूप में हुई है। गुरुवार रात जहर खाने के बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बैजनाथ का करीब 10 वर्ष पहले पत्नी से तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपने भाई, भाभी और भतीजों के साथ रह रहा था। पुलिस ने शुरू की जांच परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बैजनाथ का पैर टूट गया था, जिसके कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा था। चोट की वजह से वह काम पर भी नहीं जा पा रहा था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने जहर खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *