Headlines

इंदौर में विधायक के घर के पास का गिरा शेड:तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी में हादसा, कुछ बच्चे भी थे मौजूद, संचालक ने किया इनकार




भंवरकुआ थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में विधायक मधु वर्मा के घर के पास एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर लगा करीब 10 फीट का एल्युमिनियम शेड अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी अनुसार घटना के समय लाइब्रेरी में तीन-चार बच्चे थे। घटना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे तो संचालक ने उनसे भी विवाद किया। उन्हें वहां से बाहर निकाला। बारिश के कारण तीसरी मंजिल की छत पर पानी जमा हो गया था। पानी का वजन बढ़ने के कारण शेड नीचे गिर गया। बताया गया कि वहां मेंटेनेंस का काम भी चल रहा था। वहीं दूसरी ओर लाइब्रेरी संचालक अनिल बागड़ी के मुताबिक घटना के समय कोई भी बच्चा शेड के नीचे मौजूद नहीं था। वह खुद पानी बाहर निकालने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान शेड गिर गया। शेड एल्युमिनियम का बना हुआ था। बारिश के चलते छत पर पानी जमा होने से उसका वजन बढ़ गया और शेड नीचे आ गिरा। उन्होंने बताया कि घटना में किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था। देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *