Headlines

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर:अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार; ऊना 33.8°C के साथ राज्य में सबसे गर्म




हिमाचल प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और पूरे प्रदेश के लिए ग्रीन अलर्ट है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ऊना में 15.4 मिलीमीटर, धर्मशाला में 8.1 मिलीमीटर और शिमला में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और मैदानी व मध्य पहाड़ी इलाकों में पारा सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर रहा। बिलासपुर में 33.5 डिग्री के पार तापमान शनिवार को ऊना 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। बिलासपुर में 33.5, मंडी में 33.4 और सुंदरनगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में 24.4, मनाली में 25.5 और शिमला में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 सितंबर तक मैदानी, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है। 16 सितंबर के आसपास कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में बारिश बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *