![]()
कासगंज में मंगलवार शाम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ शहर के बाकनेर क्षेत्र से हुआ। भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन और शौर्य को दर्शाती दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल थीं। बैंड-बाजों की धुन पर निकली इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पहले 8 तस्वीरें देखिए…
इस अवसर पर लोगों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, शौर्य और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जयंती और शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Source link
कासगंज में रानी अवंतीबाई लोधी जयंती मनाई गई:बैंड-बाजे और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, फूल बरसाकर स्वागत किया
