![]()
सीहोर जिले की इछावर थाना पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। 16-17 जून की रात सूने मकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 16 और 17 जून की दरमियानी रात इछावर थाना क्षेत्र के खेड़ीपुरा निवासी राजेश श्रीवास्तव के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपी घर में घुसकर सोने के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रोशन जैन के पर्यवेक्षण में इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम को तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। तकनीकी इनपुट और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का माल पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चोरी के माल को सुरक्षित कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। तीन चोरों के साथ सराफा व्यापारी भी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में धीरू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा, सूरज वर्मा निवासी ग्राम खैरी, सेंटू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा और चोरी का सोना खरीदने वाले सीहोर के सराफा व्यापारी माधोशरण सोनी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चोरी के जेवर सुनार को बेचने की तैयारी की जा रही थी। न्यायालय में पेश, आगे की जांच जारी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है। पुलिस चोरी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Source link
इछावर में 7 लाख की चोरी का पर्दाफाश:तीन चोर समेत सुनार गिरफ्तार, सोने के जेवर और नकदी बरामद
