Headlines

ई-नाम योजना से किसानों को 3.3 करोड़ का भुगतान:कांगड़ा मंडी समिति की बैठक में 8 करोड़ के निर्माण बजट को मंजूरी, कई विकास कार्यों पर मोहर




कांगड़ा जिला कृषि उपज मंडी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार (निशु मोंगरा) की अध्यक्षता में मंडी समिति कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में किसानों के हित में ई-नाम (e-NAM) योजना के तहत 3.3 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा निर्माण बजट को मंजूरी देने सहित कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। 5.34 करोड़ रुपये की आय का अनुमोदन और 8 करोड़ का निर्माण बजट बैठक के दौरान दिसंबर 2025 से जून 2026 तक की अवधि में मंडी समिति द्वारा अर्जित कुल 5.34 करोड़ रुपये की आय का औपचारिक अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (शिमला) के प्रबंध निदेशक द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 8 करोड़ रुपये के बजट के तहत विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। ये काम होंगे, किसपर कितना बजट टांडा खोली सब्जी मंडी: 6 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण। पासू उप-सब्जी मंडी: 34 लाख रुपये का विकास कार्य। फतेहपुर सब्जी मंडी: 1.62 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य। मिलवां अनाज मंडी: 2.13 करोड़ रुपये का ढांचागत विकास। रियाली अनाज मंडी: 3.66 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य। 15,156 क्विंटल गेहूं की खरीद और दुकानों का आवंटन बैठक में विभिन्न मंडियों में खाली पड़ी दुकानों के आवंटन पर सहमति बनी। साथ ही बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कांगड़ा समिति के खरीद केंद्रों पर कुल 15,156 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। रियाली अनाज मंडी: 12,003 क्विंटल मिलवां अनाज मंडी: 2,632 क्विंटल फतेहपुर अनाज मंडी: 521 क्विंटल ई-नाम (e-NAM) के तहत 3.3 करोड़ का डिजिटल भुगतान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई 2026 तक ई-नाम योजना के माध्यम से किसानों को पारदर्शिता के साथ कुल 3.3 करोड़ रुपये का सीधा ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है। बैठक में इस डिजिटल व्यवस्था से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की रणनीति पर बल दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2026-27 के लिए जारी नए लाइसेंसों का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस बैठक में डॉ. रूपिका शर्मा, डॉ. दीप कुमार, डॉ. योगेश शर्मा, सचिव शगुन सूद, रविंद्र कुमार, विजय कुमार, जसवंत ढडवाल के अलावा आढ़ती एसोसिएशन के राजेश कथूरिया, विशाल सोनी, राकेश, इंद्रजीत सिंह, सचिन त्रेहन, अंकुश और पंकज सहित कई कृषक सदस्य मौजूद रहे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष निशु मोंगरा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *