Headlines

उज्जैन के फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स की दुकान में आग:तीन फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका




उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ड्राई फ्रूट्स और किराना सामान की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात फ्रीगंज से गुजर रहे एक दमकलकर्मी की नजर दुकान से उठ रहे धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पास में थी कपड़े की दुकान फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास स्थित कपड़े और अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना फ्रीगंज क्षेत्र में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले सितंबर 2025 में घनालाल की चाल स्थित एक सूने मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी थी। उस हादसे में करीब 8 लाख रुपए नकद, जेवर और घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *