Headlines

उज्जैन में घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या:चार राउंड फायर; बचाने आए परिजन पर लाठी, तलवार और पत्थरों से हमला




उज्जैन में शनिवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने घर के बाहर लोकेश गोरकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने पहुंचे उसके भाई और परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। हमले में उसके भाई जय, दिलीप समेत गोरकर परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल हुए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पहले हमला, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग चश्मदीदों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने लाठी, डंडों, तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किए गए। एक गोली लोकेश गोरकर को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। होली के विवाद से शुरू हुई थी रंजिश एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पासी परिवार और गोरकर परिवार के बीच बीते होली के त्योहार पर एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। शनिवार रात इसी तनाव ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *