Headlines

मथुरा पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़:पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल, 2 दिन पहले लूट के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम




मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में शनिवार की देर रात सर्विलांस टीम और जैंत पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि उनके तीसरे साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों ने 16 जुलाई को मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। की की नगला के पास हुई मुठभेड़ शनिवार की देर रात सर्विलांस टीम को कुछ लुटेरों की लोकेशन थाना जैंत क्षेत्र में नगला की की के पास मिली। इसके बाद सर्विलांस टीम ने इसकी जानकारी जैंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सर्विलांस और जैंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां बदमाशों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश कमई थाना बरसाना निवासी सियाराम उम्र 23 वर्ष और रवि उम्र 24 वर्ष अपने साथी सचिन के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। मुठभेड़ में सियाराम और रवि के बाएं पैर में गोली लगी। अपने साथियों को घायल होता देख सचिन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ में घायल हुए सियाराम और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह हुआ बरामद पुलिस ने पकड़े गए बदमाश सियाराम के पास से तमंचा के अलावा एक जिंदा और 2 खोखा कारतूस, 11 हजार रुपए नगद, लूटा गया ATM कार्ड बरामद किया। वहीं रवि के पास से तमंचा,2 कारतूस के अलावा 10 हजार रुपए नगद बरामद किए। तीसरे बदमाश सचिन के पास से पुलिस ने 9 हजार रुपए के अलावा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। सियाराम पर जैंत के अलावा बरसाना में और रवि पर छाता में मुकद्दमा दर्ज हैं। 16 जुलाई को लूट के बाद की थी हत्या मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने 16 जुलाई को जबलपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी की लूट के बाद हत्या कर दी थी। सुनील के सर पर पीछे चोट का निशान था। बदमाशों ने वारदात को अंजाम सुनरख से नगला की की रोड पर दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर मिले सांख्य और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला। जिसके बाद पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *