![]()
उज्जैन के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिसकर्मी की 19 वर्षीय बेटी का अपहरण हो गया। वह रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की कार से दो युवक पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। टीआई प्रतीक शर्मा ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में उर्दूपुरा निवासी ध्रुव कुमावत का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। ध्रुव का मोबाइल बंद है, जिसे पुलिस ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। कई टीमें तलाश में जुटीं अपहरण के बाद पुलिस ने आरोपियों और युवती की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं। एक टीम कार और आरोपियों की तलाश कर रही है, जबकि दूसरी टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को वारदात का फुटेज भी मिला है। पुलिस आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अपहरण की वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है। फिलहाल युवती की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Source link
उज्जैन में पुलिसकर्मी की बेटी का अपहरण:घर के बाहर से काले रंग की कार में बैठाकर ले गए; CCTV में कैद वारदात
