Headlines

उड़नदस्ता टीम ने घर से बरामद की साल की चिरान:रायगढ़ वन विभाग की टीम ने मारा छापा, वन-अधिनियम के तहत केस, 23 चिरान,औजार पकड़े




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। उड़नदस्ता टीम ने भगोरा गांव में एक घर पर दबिश दी। जांच के दौरान घर के अंदर और आंगन से बड़ी मात्रा में साल का चिरान बरामद हुआ। टीम ने मौके से 23 नग साल का चिरान और हाथ आरा जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि भगोरा निवासी छोटूराम यादव (42) के घर में अवैध रूप से साल की लकड़ी का चिरान कर उसका भंडारण किया गया है। चिरान लकड़ी के साथ ही औजार भी मिला सूचना मिलते ही उड़न दस्ता टीम ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंचकर घर की जांच की। इस दौरान घर के अंदर और आंगन में साल के चिरान के 23 नग मिले। इसके साथ ही लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाला हाथ आरा भी बरामद किया गया। बेचने के लिए तैयार किया गया चिरान वन विभाग की टीम ने साल के चिरान और हाथ आरा को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार साल की लकड़ी का चिरान तैयार कर उसे बिक्री के लिए रखा गया था। आशंका है कि लकड़ी भगोरा के जंगल से लाकर उसका चिरान किया गया था।इस कार्रवाई में उड़नदस्ता टीम के सहायक प्रभारी संदीप नामदेव, सोमेश टोप्पो, बोइरदादर परिसर रक्षक भूषण जांगड़े सहित अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे की कार्रवाई की जा रही इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि जब्त चिरान का नापजोख कर उसकी कीमत का आंकलन किया जा रहा है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वन अमला को सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर जांच करने पर साल का चिरान काफी मात्रा में मिला। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *