![]()
शिमला जिला के रामपुर में आज सुबह सनेई से रामपुर आ रही एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक-परिचालक समेत 35 लोग सवार थे। 2 यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बस राय के पास एक मोड़ पर सड़क से तीन किलोमीटर नीचे जा गिरी। गोशाला में रुकने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को निजी गाड़ियों से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, डॉक्टरों की टीम तैयार थी। पुलिस, राजस्व, अग्निशमन और वन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशासन बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बस में 35 लोग होने की पुष्टि की। हादसे के PHOTOS… इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..
Source link
शिमला में 35 यात्रियों से भरी बस पलटी:रामपुर-सनेई सड़क पर एक्सीडेंट, 2 लोग गंभीर घायल, गोशाला में रुकने से टला बड़ा हादसा
