![]()
उदयपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इससे जुड़ा एक मैसेज सोमवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण से रिटायर्ड अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह राव के पास आया। फर्जी अकाउंट से इनके पास पहले हाय-हैलो का मैसेज आया। रिटायर्ड अधिकारी सामने वाले को कलेक्टर समझकर ही विनम्रता से जबाव देते रहे लेकिन जब राजेन्द्र सिंह राव से उनके नंबर मांगे गए और एक जरूरी काम बताया तो उन्हें संदेह हो गया। राजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मुझे शक हुआ कि रिटायर्ड होने के बाद कलेक्टर साहब का आखिर मेरे से क्या काम पड़ेगा। जरूर कोई फ्रॉड व्यक्ति है जो कलेक्टर के फोटो लगाकर ठगी का प्रयास कर रहा है। फर्जीवाड़ा पता लगते ही कई मित्रों को इस अकाउंट से हटवाया: राव
रिटायर्ड अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में उदयपुर एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा और कलेक्टर को शिकायत की है। मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। राव ने बताया कि इस फर्जी अकाउंट पर 2500 फॉलोवर हैं। ज्यादातर लोग कलेक्टर समझकर ही इनसे जुड़ रहे हैं। फर्जीवाडे़ का पता लगने के बाद मैंने अपने 7 से 8 मित्रों को फोन किया और असलियत बताते हुए इस फर्जी अकाउंट से हटवाया। वे भी कलेक्टर समझकर ही इनसे जुड़े हुए थे। आरोपी ने कलेक्टर गौरव अग्रवाल के फैमिली फोटो और प्रशासनिक कामकाज करते हुए फोटो लगाए हुए हैं ताकि लोगों को लगे कि ये कलेक्टर का वास्तवितक अकाउंट है। सोशल मीडिया पर मेरा कोई अकाउंट नहीं: कलेक्टर
मामले में कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि हाल ही मेरे ध्यान में ये मामला आया है कि मेरे नाम से और मेरे फोटो का उपयोग लेते हुए किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया है। जबकि सोशल मीडिया पर ऐसा मेरा कोई अकाउंट नहीं है। लोग जागरुक और सतर्क रहें। फर्जी अकाउंट के संबंध में जांच की जा रही है।
Source link
उदयपुर कलेक्टर नाम से फर्जी अकाउंट, ठगी का प्रयास:सोशल मीडिया पर 2500 फॉलोवर, कलेक्टर समझकर ज़ुड़े लोग; रिटायर्ड अधिकारी ने की पुलिस को शिकायत
