Headlines

उदयपुर की गायत्री नगर कॉलोनी में दिखा लेपर्ड, VIDEO:लोगों में दहशत, लगातार मूवमेंट हो रहा आबादी में




उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र की एक कॉलोनी में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाके में घूमते लेपर्ड की तस्वीरें कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद कॉलोनीवासियों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार लेपर्ड बड़गांव के बालकेश्वर महादेव मंदिर के बाहर से गुजरते हुए गायत्री नगर कॉलोनी की ओर आया। 8 अगस्त की सुबह का एक सीसीटीवी फुटेज में वह रिहायशी इलाके में घूमता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान कॉलोनी के कई श्वानों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। श्वानों के पीछे दौड़ने पर लेपर्ड वहां से भागकर आगे निकल गया। इसके बाद भी रात में कॉलोनी में कुत्तों के शोर से लोगों को लेपर्ड की आवाजाही लग रही और वे भयभीत है। कॉलोनी निवासी मयंक श्रीमाली ने बताया- करीब 2 दिन पहले भी क्षेत्र में लेपर्ड के आने की जानकारी सामने आई थी। उस समय लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में डर बढ़ गया है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी के चलते लोग खासकर सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *