Headlines

ऊना में घर से चूरापोस्त-₹3.34 लाख बरामद:छिपाकर रखी थी नशे की खेप, एक आरोपी अरेस्ट; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




ऊना जिले के लोअर बहडाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान से 486 ग्राम चूरापोस्त और 3 लाख 34 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में मकान में रहने वाले राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत और नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि लोअर बहडाला में एक व्यक्ति के घर में नशीला पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर सदर थाना ऊना के सब इंस्पेक्टर संजय लखनपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेश कुमार के रिहायशी मकान में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 486 ग्राम चूरापोस्त और 3,34,800 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *