![]()
ऊना के धुसाड़ा में एक तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे धुसाड़ा मेन रोड पर हुई। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार पांडे के रूप में हुई है। वह अपनी कार से कांगड़ा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। तभी ऊना की तरफ से आ रही एक पिकअप गलत दिशा में आ गई और उनकी कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला
टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूमकर अंब की तरफ जाकर रुकी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक के दाहिने पैर, हाथ और बाईं टांग समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। घायल को PGI चंडीगढ़ रेफर किया
प्राथमिक इलाज के बाद अभिषेक को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकअप ड्राइवर की पहचान वनगढ़ निवासी राजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Source link
ऊना में तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर:युवक गंभीर घायल, पैर और हाथ में चोट लगी; PGI चंडीगढ़ रेफर
