Headlines

ऊना में पंजाब के दो नशा तस्कर अरेस्ट:4.52 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद, TATA-Ace में लेकर जा रहे, पुलिस ने गाड़ी की जब्त




ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के जोगा सिंह निवासी बीनेवाल, गढ़शंकर और हरप्रीत सिंह निवासी पंडोरी, गढ़शंकर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना मैहतपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चूरा पोस्त की यह खेप कहां से लाए थे और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस तस्करी के स्रोत का पता लगाया जा सके। नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए तस्कर एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि 30-31 जुलाई की मध्य रात्रि को मैहतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। फतेहपुर मंदिर के पास ऊना-संतोषगढ़ रोड पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टाटा ऐस वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से आठ बोरियों में 1 क्विंटल 62 किलो 640 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन ड्राइवर जोगा सिंह और उसके साथी हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2 क्विंटल 90 किलो चूरा पोस्त हुआ बरामद हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लमलेहड़ा में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2 क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम चूरा पोस्त और बरामद हुआ। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम चूरा पोस्त जब्त किया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस तस्करी के बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *