![]()
ऊना जिले में चताड़ा मोड़ के पास ऊना-मैहतपुर नेशनल हाईवे पर एक एचआरटीसी बस और टेंपो ट्रैवलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र बाल-बाल बच गए। यह हादसा बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर यूटर्न काटते समय हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की टेंपो ट्रैवलर चताड़ा मोड़ के पास यूटर्न ले रही थी। ड्राइवर ने इसके लिए इंडिकेटर भी दिया था। बस की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर के शीशे टूट गए इसी दौरान मैहतपुर की तरफ से आ रही एचआरटीसी बस ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर के शीशे टूट गए और उनके कांच छात्रों पर गिरे, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। एक छात्रा को मामूली चोटें आई हैं। पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं स्थानीय लोगों के अनुसार, चताड़ा मोड़ स्थित इस यूटर्न पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक इस यूटर्न की खामियों को दूर नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से यूटर्न को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके। देखिए हादसे के 2 PHOTOS:-
Source link
ऊना में HRTC बस और टेंपो की टक्कर:ट्रैवलर के शीशे टूटे, कोचिंग स्टूडेंट्स पर गिरा कांच: यूटर्न पर हुआ हादसा
