Headlines

एलआईटी के 3 ऑपरेटरों से बकाया सेलरी की होगी वसूली:पंजाब सरकाार ने जारी किया शो कॉज नोटिस, सेलरी में गड़बड़ी पर मांगा जवाब




पंजाब सरकार ने लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (LIT) में तैनात तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों पर शिकंजा कस दिया है। राज्य सरकार ने ट्रस्ट प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करते हुए ऑपरेटरों संदीप शर्मा, तरनजीत सिंह और सुखदेव सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने और उनके खातों से बकाया सेलरी की वसूली शुरू करने को कहा है। यह पूरा मामला वेतनमान में गलत संशोधन और उसके आधार पर वर्षों तक ज्यादा सैलरी दिए जाने से जुड़ा है। स्थानीय निकाय विभाग के 13 अगस्त के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सख्त रुख के बाद सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वसूली से पहले तीनों कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। LIT के कार्यकारी अधिकारी (EO) हरिंदर सिंह ने बताया कि मामला लेखा शाखा को सौंप दिया गया है और सैलरी रिकॉर्ड की जांच के बाद वसूली जाने वाली अंतिम राशि तय होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर को ज्यादा सेलरी देने से लेकर वसूली तक की पूरी कहानी जानिए..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *