Headlines

एशियाड से पहले भारतीय शूटिंग कोच पर आरोप:चेन्नई में शूटिंग रेंज का ठेका लेने की कोशिश की; हितों के टकराव की जांच शुरू




भारत का एक टॉप नेशनल शूटिंग कोच जांच के घेरे में है। उस पर चेन्नई में शूटिंग रेंज बनाने के लिए खुद ठेका लेने की कोशिश करने का आरोप है। SAI ने इसे हितो में टकराव का मामला मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कोच का नाम अभी सामने नहीं आया है। यह कोच नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के साथ मिलकर ओलिंपिक, ISSF वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप और नेशनल चैंपियनशिप के लिए भारतीय शॉटगन निशानेबाजों को ट्रेनिंग देते हैं। NRAI ने 11-12 जून को एशियन गेम्स के लिए भारतीय शूटिंग टीम का ऐलान किया था। इसका ट्रेनिंग कैंप नई दिल्ली की कर्णी सिंह रेंज में चल रहा हैं। NRAI ने इस पोस्ट के जरिए टीम का ऐलान किया था… SAI ने जांच के दिए निर्देश SAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक शिकायत मिली है। हमने स्टेडियम डिवीजन और दिल्ली के रीजनल डायरेक्टर को मामले की जांच करने को कहा है। हालांकि, अभी तक मेरे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अधिकारी ने आगे कहा कि शिकायत गुमनाम नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता ने अपना नाम लिखा है। इसलिए सरकारी प्रक्रियाओं के अनुसार इसकी जांच की जाएगी। 15-16 करोड़ रुपए में 5 शॉटगन रेंज का ठेका है एक पूर्व निशानेबाज ने बताया कि यह शिकायत चेन्नई में शूटिंग रेंज बनाने के ठेके से जुड़ी है। टेंडर प्रक्रिया से असंतुष्ट एक बोलीदाता ने विजिलेंस डिपार्टमेंट से संपर्क किया है। चेन्नई में 15 से 16 करोड़ रुपए की लागत से 5 शॉटगन रेंज बनाई जानी थीं। एशियन गेम्स की टीम से बाहर होने की चर्चा सूत्रों ने बताया कि 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए कोच को कोचिंग दल से बाहर रखा जा सकता है। इस मामले पर NRAI के महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि वे फ्लाइट में हैं और टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। NRAI ने कहा- हमें इसकी जानकारी नहीं NRAI ने बयान में कहा कि फेडरेशन को किसी कोच की निजी व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी नहीं है। हमें किसी कोच के खिलाफ विजिलेंस जांच की भी जानकारी नहीं है। एसोसिएशन ने कहा- हमें एशियन गेम्स के कैंप के लिए कोचों की सूची की आंशिक मंजूरी मिली है, जिसमें कुछ नाम हटा दिए गए हैं। हम इस संबंध में SAI के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। राइफल कोच पर भी जांच जारी है एशियन गेम्स की तैयारियों में शामिल एक अन्य हाई परफॉरमेंस राइफल कोच भी SAI की जांच का सामना कर रहे हैं। उन पर सरकारी कर्णी सिंह रेंज में निजी कोचिंग चलाने और जो निशानेबाज उनकी क्लास में नहीं आते, उनके साथ भेदभाव करने का आरोप है। 50 मीटर राइफल इवेंट के हेड कोच मनोज कुमार इस जांच के दायरे में हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में SAI मुख्यालय में एक सुनवाई हुई थी, जिसमें प्रभावित निशानेबाजों और उनके अभिभावकों की शिकायतें सुनी गईं। —————————————————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *