Headlines

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने मंदिरों का किया निरीक्षण:श्रावणी मेला के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया




मधुबनी, 1 अगस्त 2026। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) योगेंद्र कुमार ने आगामी श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम धाकड़ और अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बिस्फी थाना क्षेत्र के भैरवा मंदिर और रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर मंदिर परिसर तथा आसपास के मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, चिकित्सा सहायता केंद्र, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या कंट्रोल रूम को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से श्रावणी मेला-2026 का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *