Headlines

एसबीपी कॉलेज के पास ट्रॉले से टकराया ट्रक:केबिन में फंस गया ड्राइवर, 2 घंटे की मशक्कत के बाद कटर से काटकर निकाला




डूंगरपुर शहर में एसबीपी कॉलेज के पास शनिवार रात बांसवाड़ा से चारा लेकर आ रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले के अनुसार ट्रक ड्राइवर गुजरात भुज निवासी वरधा भूसे से भरा ट्रक लेकर बांसवाड़ा से भुज जा रहा था। इस दौरान डूंगरपुर शहर से गुजरते समय ट्रक एसबीपी कॉलेज के पास आगे जा रहे ट्रॉले से जा टकराया। हादसे में ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस का जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। लोगों ने केबिन और सीट काटकर निकाला बाहर
वही मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। युवकों ने बिना समय गंवाए जेसीबी और कटर मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन और सीट को काटा। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रॉयल जैन ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में ट्रक ड्राइवर का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *