Headlines

'ऑपरेशन क्लीन' के विरोध में सर्वधर्म समाज का प्रदर्शन:पैदल मार्च भी निकाला, कांग्रेस नेता बोले- धार्मिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है सरकार




बाड़मेर के मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में बुधवार को सर्वधर्म समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में फलोदी जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत धार्मिक स्थलों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया गया। सम्मेलन के बाद सर्वधर्म समाज के लोगों ने मेजर शैतान सिंह स्टेडियम से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह उचियारड़ा ने राज्य और केंद्र सरकार पर धार्मिक मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय लंबे समय से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। उनका आरोप था कि मौजूदा कार्रवाई से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बोले- धार्मिक स्थलों को नुकसान नहीं होना चाहिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करना उचित नहीं है। उन्होंने कारगिल युद्ध से लेकर हाल के सैन्य अभियानों तक देश की रक्षा में सभी समुदायों के योगदान का उल्लेख किया। कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी ने 1971 के युद्ध के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की भूमिका का जिक्र किया। वहीं कुंभ सिंह पातावत ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने सभी समुदायों से एकजुट रहने की अपील की, जबकि एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। इन वक्ताओं ने भी रखे विचार सम्मेलन को केआर मेघवाल, पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास, मौलवी रहमतुल्ला, हाजी उमरदीन सिंधी, पवित्र सिंह विश्नोई, कीर्ति सिंह भील, नीरू परिहार, गुलाम मुल्ला, मेहबूब खान, भैराराम मकवाना, हरभज राम विश्नोई और गोरधन जयपाल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीगोपाल व्यास और गोरधन जयपाल एडवोकेट ने किया। इस दौरान जयप्रकाश पुरोहित, एडवोकेट सतीश विश्नोई, अशोक व्यास, पूर्व पार्षद सत्यनारायण गुचिया, प्रेमसिंह राजपुरोहित, रेशमाराम विश्नोई, मोमराज विश्नोई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सर्वधर्म समाज के लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *