![]()
भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इस बीच सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए इन वायरल वीडियो का सच… पहला वीडियो यह वीडियो भारतीय पत्रकार रुबिका लियाकत ने अपने X अकाउंट से ऑपरेशन सिंदूर का बताकर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहायशी इलाकों में बमबारी हो रही है। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… यह वीडियो काबुल न्यूज नाम के एक्स हैंडल ने 23 अक्टूबर 2023 को शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उर्दू भाषा में लिखा है- इजराइल ने कल रात गाजा पर बमबारी तेज कर दी। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल रात की बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 400 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग अभी भी ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हुए हैं। पोस्ट का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर का नहीं है। दूसरा वीडियो इस वीडियो में बम धमाकों के बीच लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को भी ऑपरेशन सिंदूर का बताकर कई यूजर्स ने शेयर किया। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… ये वीडियो हमास पर इजराइली हमले का है। ये हमला उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल के पास किया गया था। इस दौरान लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा गया। वहीं, ये खबर ‘द सन’ की न्यूज वेबसाइट पर 10 नवंबर 2023 को पब्लिश हुई थी। खबर का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। तीसरा वीडियो शहरी इलाके में हो रहे मिसाइल अटैक के इस वीडियो को ऑपरेशन सिंदूर का बताकर शेयर किया जा रहा है। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… यह वीडियो 1 अक्टूबर 2024 को इजराइल पर हुए ईरान के मिसाइल अटैक का है। यह न्यू यॉर्क पोस्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया था। साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। चौथा वीडियो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के बीच धुएं का गुबार उठ रहा है। वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा- एक चुटकी सिंदूर की कीमत का जवाब, ऑपरेशन सिंदूर। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच… यह वीडियो शायर बानो नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने 13 जनवरी को अपने अकाउंट से शेयर किया था। साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो 13 जनवरी से इंटरनेट पर मौजूद है। ———————— पाकिस्तान का झूठा दावा- 3 राफेल और 2 MIG गिराए: पंजाब के मोगा में 4 साल पहले और बाड़मेर में पिछले साल हुई दुर्घटना की तस्वीरें वायरल की भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर झूठ फैलाना शुरू कर दिया है। अब एक-एक करके ये सभी झूठ पकड़े जा रहे है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के 3 राफेल और 2 मिग विमान को मार गिराया है। ये दावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित यूजर्स ने सालों पुरानी फोटोज के जरिए किया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर गाजा युद्द के वीडियो शेयर:भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे फेक वीडियो; भागते लोग, रिहायशी इलाकों में धमाके
