![]()
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्थापना अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित कुल 19 आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने समिति के समक्ष प्रस्तुत सभी आवेदनों और संबंधित अभिलेखों की बिंदुवार जांच की। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि समिति द्वारा की गई पृच्छा का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी न हो। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित मामलों में नियमों का पालन करते हुए पात्र आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। अभिलेखों की जांच में तत्परता लाएं इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अभिलेखों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में तत्परता बरतने को कहा गया। इस बैठक में अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया नवनील कुमार, उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया दिनेश पासवान, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
डीएम ने अनुकम्पा नियुक्ति के 19 आवेदनों की समीक्षा की:कहा-लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं, पात्र आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश
