Headlines

ऑल स्टार्स इनविटेशन कप में एक्सीलर क्लब विजेता:फील्ड क्लब को 42 रन से हराया, 28 रन और 3 विकेट के साथ सिद्धराज मैन ऑफ द मैच रहे




उदयपुर में ऑल स्टार्स इनविटेशन क्रिकेट कप के तीसरे दिन रविवार को फील्ड क्लब मैदान खेले गए मुकाबले में फील्ड क्लब को 42 रन से हराकर ऑल स्टार्स टीम ​ने विजेता का खिताब हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। ऑल स्टार्स की ओर से प्रतीक परिहार ने 48 रन और सिद्धराज सिंह सोलंकी ने 28 रन बनाए। फील्ड क्लब की ओर से मोहित सुहालका और अंकित शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में सिद्धराज सिंह की घातक गेंदबाजी से फील्ड क्लब 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फील्ड क्लब की ओर से मोहित सुहालका ने 46 रन बनाए। ऑल स्टार्स की ओर से सिद्धराज सिंह ने 3 और आदित्य सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर ऑल स्टार्स के सिद्धराज सिंह सोलंकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक्सेलेयर क्लब ने मेयो कॉलेज को 4 विकेट से हराया
दूसरे मुकाबले में एक्सेलेयर क्लब ने मेयो कॉलेज को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेयो कॉलेज ने निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाए। मेयो क्लब की ओर से शैरी सिंह ने 40 और युगराज सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। एक्सीलेयर क्लब की ओर से नितेश गायरी ने दो विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए एक्सीलेयर क्लब के नितेश गायरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मेयो कॉलेज के योगराज सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मेयो कॉलेज के संजय जोशी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ऑल स्टार्स के प्रतिक परिहार और प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का खिताब फील्ड क्लब के निशांत कच्छावा को घोषित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *