![]()
यूथ रन पंजाब 2026 मैराथन में जुटे लोग।
पंजाब को नशामुक्ति की ओर ले जाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को अमृतसर में यूथ रन पंजाब 2026 मैराथन का आयोजन किया गया।
.
मैराथन सुबह 6 बजे रणजीत एवेन्यू से शुरू हुई इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक सुर में न सिर्फ ड्रग्स के खिलाफ हुंकार भरी, बल्कि स्वस्थ जीवन और ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण का कड़ा संदेश भी दिया।
शैरी कलसी बोले- युवाओं ने साबित किया, वे खेलों को चुन रहे
मैराथन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अक्सर पंजाब के युवाओं को गलत रूप में पेश कर बदनाम करने की कोशिश करती हैं। लेकिन यूथ रन पंजाब 2026 में उमड़ी इस भारी भीड़ ने साबित कर दिया है कि राज्य का युवा अब ड्रग्स को छोड़कर खेलों और फिटनेस को अपना रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के विजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने भी की शिरकत
आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मोहाली, बठिंडा और जालंधर के बाद आज पवित्र नगरी अमृतसर में माजा क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों ने सुबह-सुबह भारी संख्या में पहुंचकर यह दिखा दिया है कि माजा की खेल भावना कितनी मजबूत है।
वहीं, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब तेजी से एक खुशहाल, समृद्ध और रंगला पंजाब बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।
पूरे राज्य में एक लाख से अधिक लोग जुड़े
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अब तक मोहाली, बठिंडा, जालंधर और अमृतसर में आयोजित इन मैराथन्स में एक लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना और पंजाब को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।
