Headlines

ओपन काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों ने लिया भाग




सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीईएस इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज, कांड्रा-चास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर ओपन काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें 687 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 650 से अधिक का विभिन्न पाठ्यक्रमों में औपबंधिक चयन हुआ। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। डीटीई, रांची के सरकारी प्रतिनिधि गनौरी दास, व्याख्याता, राजकीय पॉलिटेक्निक खुतरी ने काउंसलिंग प्रक्रिया की निगरानी की और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्थान एनएएसी से बी++ प्रत्यायित है और अब तक 45 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों में विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। जीजीईएस के सचिव एसपी सिंह और अध्यक्ष तरसेम सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *