![]()
आलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में पुलिस ने 29 सितंबर की रात अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम रठौड़ी के पास एक मारुति ईको वाहन से 537.6 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। इस मामले में गुजरात के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 5 लाख 57 हजार 600 रुपए बताई गई है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की मारुति ईको में अवैध शराब ले जाई जा रही है। वाहन की तलाशी में माउंट 6000 बीयर की 16 पेटियां (192 बल्क लीटर, कीमत 38,400 रुपए) और लंदन प्राइड की 4 पेटियां (345.60 बल्क लीटर, कीमत 19,200 रुपए) मिलीं। कुल शराब की कीमत 57,600 रुपए है। अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल मारुति ईको वाहन (क्रमांक GJ-06-HS-2663) की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। चालक के पास शराब परिवहन का कोई परमिट नहीं मिला। दाहोद का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने वाहन चालक दिनेश पिता लालजीभाई पलास भील (33) निवासी आमली खजुरिया वेट फलिया, थाना जेसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब बिक्री के लिए परिवहन करना स्वीकार किया और उसके पास कोई परमिट नहीं था। मामला हुई दर्ज
मामले में थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 34(1), 34(2) एवं 46 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उनि लालू भूरिया, प्रधान आरक्षक मुकेश अमलियार, प्रधान आरक्षक दशरथ और आरक्षक विकास का योगदान रहा।
Source link
कट्ठीवाड़ा में अवैध शराब परिवहन का खुलासा:537.6 बल्क लीटर शराब जब्त, गुजरात का युवक गिरफ्तार
