Headlines

39 किमी तक मारने वाली सारंग तोप संग खिंचाई फोटो:रक्षा प्रदर्शनी में किसी ने मशीन गन थामी तो कोई कार्बाइन से लगाता दिखाता निशाना




कानपुर की एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (पूर्व लघु शस्त्र निर्माणी) की ओर से स्थापना दिवस पर बुधवार को दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अर्मापुर के समाज सदन में लगी प्रदर्शनी में 39 किमी तक मार करने वाली सारंग तोप आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों व बड़ों ने सारंग से साथ फोटो क्लिक की। यह प्रदर्शनी गुरुवार को भी सुबह 10 से शाम 05 बजे तक लगी रहेगीृ। शहरवासियों के लिए प्रवेश निशुल्क है। यह हथियार देखने का मिला मौका प्रदर्शनी में शहरवासियों को मोर्टार, कार्बाइन, मशीन गन, इंसास, टैंक की बैरल, बॉम सेल व मशीन गन को बेहद करीब से देखने का मौका मिला। यहां लाइट मशीन गन, मीडियम मशीन गन व कार्बाइन समेत उन हथियारों को रखा गया, जिनका उपयोग सेना के जवान युद्ध के समय करते हैं। बंदूकों की खासियत भी बताई हथियारों को किसी ने हाथ में उठाकर देखा तो किसी ने आंख बंद कर निशाना साधा। सैन्य हथियारों के साथ लोगों ने गर्व के साथ फोटों भी ली। इस दौरान बंदूक को लोड करके फायर (बिना कारतूस के) भी किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने प्रदर्शनी में आए लोगों को बंदूक की खासियत बताई। इसके अलावा पब्लिक के लिए बनाई जाने वाली रिवाल्वर भी दिखाई गई। आठ फैक्ट्रियों में बने हथियार लगाए गए प्रदर्शनी का शुभारंभ कंपनी के सीएमडी उमेश सिंह ने किया। एक अक्टूबर को कंपनी पांच साल का सफल सफर पूरा कर छठवें वर्ष में प्रवेश करेगी। इसी क्रम में कंपनी ने दो दिवसीय हथियारों का मेला लगाया जिसमें कम्पनी के अधीन आठ फैक्ट्रियों में बनने छोटे और बड़े हथियार, टैंक की बैरल सहित अन्य रक्षा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *