Headlines

कनाडा के कॉलेज ने 1500 पंजाबी स्टूडेंट्स को ठगा:जालंधर से कैलगरी तक नेटवर्क; महिला बोली- बेटी का करियर बर्बाद, ₹32 लाख भी गए




कनाडा के कैलगरी स्थित पोर्टेज कॉलेज पर 1500 पंजाबी स्टूडेंट्स से ठगी का आरोप लगा है। इस नेटवर्क के तार अब जालंधर के इमिग्रेशन एजेंट से जुड़ने के बाद विवाद और बढ़ गया है। कॉलेज के मालिक अब छात्रों और उनके परिजनों को नहीं मिल रहे हैं। इससे परेशान छात्रों और उनके परिजनों ने सोमवार को बस स्टैंड के पास पिरामिड ई-सर्विस के दफ्तर में हंगामा किया। इसी बीच गुरदासपुर से जालंधर पहुंची महिला ने अपनी बेटी की पूरी कहानी बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 2 साल पहले पिरामिड ई-सर्विस के एजेंट के जरिए उनकी बेटी का कनाडा का स्टडी वीजा लगवाया गया और कैलगरी के पोर्टेज कॉलेज में एडमिशन कराया गया। महिला के मुताबिक, एजेंट ने महज एक दिन में ऑफर लेटर लाकर दे दिया। बेटी की पढ़ाई पर करीब 32 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद 2 साल बाद पता चला कि उसकी पढ़ाई का कोई फायदा नहीं हो रहा। अब बेटी कनाडा में परेशान है और उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दूसरे कॉलेज में दोबारा 2 साल लगाना पड़ सकता है। इमिग्रेशन एजेंट ने महिला को कैसे ठगा जानिए… 2016 में 6 इमिग्रेशन सेंटर पकड़े थे कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 2016 में शहर के 6 इमिग्रेशन सेंटरों पर छापेमारी कर 7 ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने संबंधित थानों में 6 FIR दर्ज की थीं। कार्रवाई के दौरान 56 लाख रुपए से अधिक की अघोषित नकदी, 67 पासपोर्ट, लैपटॉप, कंप्यूटर और कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। पुलिस ने ओल्ड जीटी रोड स्थित सिटी स्क्वायर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक्सप्रेस स्टूडेंट एजुकेशन सर्विसेज से गुरिंदर भट्टी को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अब एक बार फिर उनका नाम पोटाज कॉलेज से जुड़ रहा है। पुलिस ने इनोवेटिव ब्राइट फ्यूचर, पिरामिड ई-सर्विस और सिल्वर ओक्स पर भी छापेमारी की थी। फर्जी दस्तावेज बनाकर एडवांस लेने का आरोप पुलिस के मुताबिक, वीजा फाइलें क्लियर कराने के नाम पर 7 लाख रुपए एडवांस लिए जाते थे। जिन छात्रों के केस खारिज हो चुके थे, उनसे भी पैसे लिए जा रहे थे। आरोप था कि फर्जी लोन लेटर, बैंक स्टेटमेंट और जाली मुहरें तैयार की जाती थीं। इसके अलावा फर्जी कंपनियों के साथ साझेदारी करने की बात भी सामने आई थी। पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी लखबीर ने कहा कि अभी इस मामले में किसी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, अगर कोई शिकायत करता है, तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *