Headlines

Ludhiana Gas Cylinder Theft | CCTV Footage Shows Delivery Boy Robbery latest update



लुधियाना के न्यू माधवपुरी इलाके से दिनदहाड़े चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बॉय के ऑटो से एक एक्टिवा सवार युवक गैस सिलेंडर चोरी करके फरार हो गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर साफ तौर पर वार

.

जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त की दोपहर एक डिलीवरी बॉय न्यू माधवपुरी इलाके के एक मोहल्ले में गैस सिलेंडर देने आया था। उसने अपना ऑटो गली के मोड़ पर खड़ा किया और किसी घर में सिलेंडर डिलीवर करने चला गया।

एक्टिवा सवार ने मौका देखकर किया हाथ साफ

इसी बीच एक व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर वहां पहुंचा। उसने देखा कि ऑटो के पास कोई नहीं है, तो उसने तुरंत ऑटो से एक गैस सिलेंडर उठाया और उसे नीचे रख दिया। इसके बाद शातिर चोर ने अपनी एक्टिवा स्टार्ट की उसे थोड़ा आगे लेकर आया और सिलेंडर को एक्टिवा के आगे (लेग स्पेस में) रखकर वहां से रफूचक्कर हो गया।

CCTV में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना गली में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में समय दोपहर करीब 2:45 बजे का दिख रहा है। यह वीडियो अब सामने आया है जिसके आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *