![]()
कन्नौज जिले में अतिवृष्टि से धान की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया। जिसको लेकर किसानों ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों से बात कर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। ठठिया क्षेत्र के जनखत गांव के किसानों ने एक दिन पहले प्रमोद राजपूत के साथ यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मुलाकात की और उन्हें बताया कि भारी बारिश में उनकी धान की फसलें खराब हो गईं थीं। यहां करीब 60 फीसदी तक फसलें नष्ट हो गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। न ही सर्वे कराया गया और न ही मुआवजे की कार्यवाही की गई। फसल की क्षति का निरीक्षण कराकर मुआवजा दिलाए जाने की ग्रामीणों ने गुहार लगाई। मंत्री असीम अरुण ने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शीघ्र मुआवजा दिलाने की कार्यवाही किसानों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री असीम अरुण ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से बात की और उन्हें जनखत की प्रभावित धान की फसल का निरीक्षण व नुकसान का सटीक आंकलन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाए।
Source link
कन्नौज में बारिश से खराब धान का मुआवजा नहीं मिला:किसानों ने मंत्री से की शिकायत, असीम अरुण ने दिया मदद का भरोसा
