![]()
कपूरथला में त्योहारों के सीजन को देखते हुए फूड सेफ्टी विंग ने कई इलाकों में रेड की। असिस्टेंट कमिश्नर फूड हरजोत पाल सिंह और फूड सेफ्टी ऑफिसर महक सैनी की टीम ने ढिलवां और मियानी बाकरपुर की किराना दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने हल्दी, लाल मिर्च, जीरा और गरम मसाला सहित पांच मसालों के सैंपल लिए। इसके अलावा दूध का एक सैंपल भी भरा गया। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता जांची जा सके। साफ-सफाई, सामान के भंडारण के निर्देश टीम ने दुकानों में साफ-सफाई, सामान के भंडारण, पैकेजिंग, लेबलिंग और एक्सपायरी डेट जैसे जरूरी मानकों की भी जांच की। फूड सेफ्टी विंग ने कारोबारियों को नियमों का पालन करने, अच्छी मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा उन्हें भरोसेमंद स्रोतों से कच्चा माल खरीदने और FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया। जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क करने की अपील की है।
Source link
कपूरथला के कई इलाकों में दुकानों पर रेड:त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विंग ने की चेकिंग; मसालों-दूध के 6 सैंपल भरे
