Headlines

Delhi Bank Scam | Ribhav Rishi Girlfriend Dubai Plan Revealed


बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड को लेकर जाते हुए पुलिस टीम।

657 करोड़ रुपए के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) घोटाले में सीबीआई की पूरक चार्जशीट से मुख्य आरोपी और बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रिभव ऋषि की बेहद खर्चीली लव स्टोरी का सनसनीखेज सच सामने आया है।

.

सीबीआई की जांच में मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड (एक महिला डांसर) ने गवाह के तौर पर अपने बयानों में खुलासा किया है कि रिभव ऋषि ने उस पर सरकारी महकमों से गबन किए गए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए। बिहार के सीवान की रहने वाली महिला ने सीबीआई को दिए अपने बयानों में बड़े खुलासे किए हैं।

रिभव ऋषि अपनी इसी गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी से तलाक लेकर दुबई में शिफ्ट होने की तैयारी में जुटा था, लेकिन उससे पहले ही घोटाले का राज खुल गया और वो पकड़ा गया।

मुंबई के लग्जरी होटल ‘सेंट रेजिस’, जहां पर रिभव ऋषि ने गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार किया

मुंबई के लग्जरी होटल ‘सेंट रेजिस’, जहां पर रिभव ऋषि ने गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार किया

पहली मुलाकात से प्रपोजल तक का सफर…

  • डांस परफॉर्मेंस के दौरान पहली मुलाकात: चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में वह डांस परफॉर्मेंस दे रही थी, जहां रिभव ऋषि की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद 8 मई 2025 को जयपुर के एक फार्महाउस में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई।
  • मुंबई के फाइव स्टार होटल में प्रपोजल: 5 जुलाई 2025 को मुंबई के लग्जरी होटल ‘सेंट रेजिस’ (St. Regis) में रिभव ऋषि ने उससे प्यार का इजहार किया। उसने खुद को बैंक मैनेजर के साथ-साथ ‘SRR प्लानिंग गुरुज’ का इवेंट प्लानर और राइस एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का बड़ा कारोबारी बताया।
  • शादी और दुबई में बसने का झांसा: पहले से शादीशुदा होने के बावजूद रिभव ऋषि ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने और 5-10 वर्षों के भीतर दुबई में जाकर बसने का वादा किया।
दुबई का बुर्ज अल अरब होटल, जहां गर्लफ्रेंड के साथ रुका था रिभव ऋषि।

दुबई का बुर्ज अल अरब होटल, जहां गर्लफ्रेंड के साथ रुका था रिभव ऋषि।

नौकरी छुड़वाई, हर महीने 10 लाख रुपए दिए

  • 56 लाख रुपए का नकद भुगतान: रिभव ऋषि को अपनी गर्लफ्रेंड का पार्टीज में डांस करना पसंद नहीं था। उसने महिला से डांस छोड़ने को कहा और इसके एवज में अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक हर महीने 10-10 लाख रुपए देने की पेशकश की। रिभव ऋषि ने उसे कुल मिलाकर 56 लाख रुपए का नकद भुगतान किया।
  • दिल्ली के द्वारका में मकान खरीद कर दिया: 18 जुलाई 2025 को रिभव ऋषि ने दिल्ली के द्वारका में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक आलीशान मकान पसंद कराया। मकान की कुल कीमत करीब 3.10 करोड़ रुपए थी, जिसके लिए 1 लाख रुपए टोकन मनी दी गई। सौदे में महिला ने 49 लाख रुपए दिए, जबकि बाकी की पूरी रकम रिभव ऋषि ने नकद (Cash) चुकाई। महिला 2 जनवरी 2026 से इसी मकान में रह रही है।
  • बुर्ज अल अरब में स्टे: 21 नवंबर 2025 को रिभव ऋषि अपनी गर्लफ्रेंड और साथी आरोपियों (अभय कुमार, नरेश कुमार आदि) के साथ दुबई गया, जहां उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे होटलों में शुमार बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) के सी-फेसिंग डुप्लेक्स में ठहराव किया।
  • दुबई एयरपोर्ट के पास 4 BHK विला: रिभव ने दुबई एयरपोर्ट के पास एक नया 4 बेडरूम वाला डुप्लेक्स विला भी पसंद किया और प्रेमिका से कहा कि वे भविष्य में यहीं शिफ्ट होंगे। जनवरी 2026 में दोनों फिर दुबई गए, जहां रिभव ऋषि ने उनके घूमने के लिए टोयोटा लैंड क्रूजर बुक की थी।

देश-विदेश के फाइव स्टार होटलों में अयाशी

सीबीआई जांच और जब्त किए गए ‘सैमसंग जेड फोल्ड’ फोन के रिकॉर्ड से सामने आया कि दोनों चंडीगढ़ के नोवोटेल, हॉलिडे इन और हयात, दिल्ली के अंदाज, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी मौर्या, तथा गोवा के ताज होटल में साथ रुकते थे। इसके अलावा वह महिला को थाईलैंड और मकाऊ के ट्रिप्स पर भी लेकर गया था।

सीबीआई ने इस महिला के बयानों और डिजिटल सबूतों को चार्जशीट में शामिल कर रिभव ऋषि द्वारा सरकारी खजाने के पैसों के दुरुपयोग को अदालत के सामने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *