Headlines

कपूरथला के ढिलवां में युवक का शव मिला:पहचान कराने में जुटी पुलिस, पुलिस ने 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया




कपूरथला के ढिलवां थाना क्षेत्र में गांव पड्डे बेट के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। थाना ढिलवां के एएसआई मूर्ता सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पड्डे बेट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। शुरुआती जांच में उसकी उम्र करीब 35 साल लग रही है। नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए गांव धालीवाल बेट स्थित मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *