![]()
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग, सिमडेगा द्वारा आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के 12वें दिन आज कुल 8 मैच खेले गए। परिणाम इस प्रकार रहे। श्री माधव हरि छात्रावास बनाम तैसेर ग्रामीण, 04 – 02 से श्री माधव हरि छात्रावास विजयी। पीएम श्री बासेन बनाम कुसकेला एफसी, 01-00 से पीएम श्री बासेन विजयी। केबीएस सिमडेगा बनाम बिधाईन टोली, 03-01 से केबीएस सिमडेगा विजयी। फरसापानी बनाम हेथमा पंचायत, 02-03 से हेथमा पंचायत विजयी। गोंडवाना क्लब सलडेगा बनाम कुड़पानी ए, 01-03 से कुड़पानी ए विजयी। लोंबोई बनाम जिलिंगा ताराबोगा, 04-01 से लोंबोई विजयी। कोंचेडेगा ग्रामीण बनाम ए. बी. ब्रदर आसनबेड़ा, फॉरफिट। बनाबिरा बनाम मुड़िया, 02 – 01 से बनाबिरा विजयी रहे।
Source link
मेजर ध्यानचंद सीनियर हॉकी चैंपियनशिप में आठ मैच खेले गए
