![]()
कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद दो हवालातियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और थाना कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। मृतकों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर शैलजा ने बताया कि जेल से मोहन पुत्र जसवीर को बीमारी के चलते अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, दूसरे हवालाती मुकेश पुत्र जोगिंदरपाल को भी तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उसे भी मृत पाया गया। बेटे के बीमार होने की सूचना मिली पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतक मोहन की मां निर्मला ने बताया कि उसके बेटे को जालंधर पुलिस ने तीन-चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। सोमवार शाम को उन्हें बेटे के बीमार होने की सूचना मिली थी। जब उन्होंने कपूरथला सिविल अस्पताल में पूछताछ की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
Source link
कपूरथला जेल में 2 हवालातियों की मौत:तबीयत खराब हुई, पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव; एक को 4 दिन पहले किया था गिरफ्तार
