Headlines

कपूरथला में घर से लाखों के गहने-नकदी चोरी:पीड़ित ने बेटे की शादी के लिए रखा था सोना, कार चोरी का भी प्रयास




कपूरथला के गांव भंडाल बेट के अड्डे पर स्थित एक घर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और लगभग 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चुराने का प्रयास किया। पीड़ित तीर्थ कौर, पत्नी सुरिंदर सिंह, निवासी गांव भंडाल बेट ने बताया कि देर रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गए। उन्होंने बताया कि चोर दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी कांटे, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। ये सोने के आभूषण उनके बेटे की शादी के लिए बनवाकर घर में रखे गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी तीर्थ कौर के अनुसार, चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चुराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ आवाजें सुनकर परिवार के सदस्यों को शक हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग निकले और जाते समय कार की चाबी बाहर फेंक गए। घटना की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *