![]()
हरियाणा के करनाल में नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीआईए-2 करनाल ने 2 किलो 150 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ रोड के पास दबिश देकर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरधारी पुत्र घनश्याम निवासी हेडम, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। पहले आरोपी से पूछताछ में हुआ खुलासा
कार्रवाई सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई। मामले के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले गिरेंद्र पुत्र दुखान निवासी हेडम, जिला चतरा, झारखंड को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन, करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की तो सामने आया कि वह 2 किलो 150 ग्राम अफीम की खेप अपने साथी घनश्याम से खरीदकर आगे बेचने के लिए लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका की जांच शुरू की। गुप्त सूचना पर दबिश देकर पकड़ा
अनुसंधान अधिकारी राजेश कुमार ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ रोड के पास कार्रवाई की और गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे मामले में उसकी भूमिका और नशे की खेप से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ व जांच कर रही है। न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की आगामी जांच जारी है। साथ ही नशे की इस खेप से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
करनाल में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:दूसरे आरोपी से मिली 2 किलो 150 ग्राम अफीम, झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है आरोपी
