![]()
करनाल में मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने, धमकाने और नहर में फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी रिश्ते की ताई और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोप है कि ताई ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर कमरे में बंद करवाया और एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती की। दूसरी घटना 6 जून की बताई गई है। पुलिस ने 21 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 11 अप्रैल को घर पर अकेली थी नाबालिग
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। बीती 11 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ खेत में तूड़ा डालने गया था। उस समय बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब 8:30 बजे उसकी ताई ने उसे जरूरी काम बताकर अपने घर बुलाया।
शिकायत के मुताबिक, नाबालिग जब ताई के घर पहुंची तो कमरे में एक युवक बैठा था, जिसे वह पहले से नहीं जानती थी। आरोप है कि ताई पानी लाने की बात कहकर कमरे से बाहर चली गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। नाबालिग के शोर मचाने और बाहर निकलने की कोशिश करने पर युवक ने उसे पकड़ लिया। शिकायत में उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है। दरवाजा खोलने के बाद धमकी देने का आरोप
पिता ने शिकायत में बताया कि करीब आधे घंटे बाद ताई ने कमरे का दरवाजा खोला। बेटी ने घटना को लेकर अपनी ताई से विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद ताई ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसी युवक से उसे स्कूल जाते समय नहर में फिंकवा दिया जाएगा।शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त युवक ताई के फोन पर मैसेज भी भेजता था। नाबालिग डर के कारण उस समय किसी को घटना के बारे में नहीं बता सकी। 6 जून को दोबारा घर बुलाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 6 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे ताई ने नाबालिग को फिर अपने घर बुलाया। लड़की ने पहले पूछा कि घर पर कोई और व्यक्ति तो नहीं है। आरोप है कि ताई ने उसे भरोसा दिलाया कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद नाबालिग उसके घर चली गई।
पिता के अनुसार, कुछ देर बाद ताई ने किसी को फोन किया और करीब पांच मिनट बाद एक युवक कमरे में आया। शिकायत में आरोप है कि युवक ने नाबालिग को पकड़ लिया और ताई बाहर से कमरे का दरवाजा बंद करके चली गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। शिकायत के अनुसार, युवक ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि उसने घर पर किसी को बताया तो उसे नहर में फेंक दिया जाएगा। ताई ने युवक का नाम नरेन्द्र बताया
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में ताई ने उस युवक का नाम नरेन्द्र बताया और कहा कि वह सिरसी गांव का रहने वाला है। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला सुल्तान भी फोन लेकर नाबालिग के पास आया और कहा कि आरोपी उससे बात करना चाहता है। हालांकि नाबालिग ने उससे बात करने से मना कर दिया।
पिता ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में उसकी रिश्ते की भाभी राजवंती और सुल्तान की भी मिलीभगत है। शिकायत के अनुसार, बाद में राजवंती ने अपनी बेटी को पैसे दिए। बेटी नाबालिग के पास आई और उसे घूमने चलने के लिए कहा। इसके बाद नाबालिग अपने घरवालों को बताए बिना प्रियंका के साथ हरिद्वार चली गई। पिता ने बेटी को जान का खतरा बताया
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी घटना के बाद सहमी और डरी हुई है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे इन लोगों से अपनी बेटी की जान का खतरा है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि उसकी बेटी पूरी सच्चाई पुलिस के सामने बताने के लिए तैयार है। एसपी को शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिता की शिकायत 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक करनाल को दी गई थी। शिकायत को डीएसपी घरौंडा के माध्यम से जांच के लिए मधुबन थाना भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की।
मधुबन थाने में कल देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 और 351(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच एएसआई सरोज को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
करनाल में नाबालिग से दुष्कर्म:ताई समेत तीन पर केस,कमरे में बुलाकर दो बार वारदात का आरोप, विरोध करने पर नहर में फेंकने की धमकी
