![]()
हरियाणा के जींद-बंदराला रोड पर भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की तबीयत खराब थी और वह दवाई लेने के लिए असंध गया था। दवाई लेकर घर लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अरुण उर्फ नीतिश था मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बंदराला गांव निवासी अरुण उर्फ नीतिश के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 18 साल थी। वह पिछले करीब 15 साल से करनाल में अपनी बहन के पास रह रहा था। उसके माता-पिता नहीं हैं। परिवार के अनुसार, अरुण मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। तबीयत खराब होने के कारण वह दवाई लेने के लिए असंध गया था। वहां से दवाई लेकर वह बाइक पर अपने घर की तरफ लौट रहा था। भट्ठे के पास हुआ हादसा, सिर पर लगी चोटें
परिजनों के मुताबिक, बीती शाम अरुण जींद रोड पर भट्ठे के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह टूट गई और उसकी टंकी भी दूर जा गिरी। अरुण के सिर पर भी चोटें आई थीं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
करनाल में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत:असंध से दवाई लेकर लौट रहा था घर, अज्ञात वाहन मारी टक्कर
