![]()
भीलवाड़ा के त्रिवेणी चौराहे पर सोमवार सुबह जूते-चप्पल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। इससे दुकान में रखा हजारों रुपए का जूते-चप्पल और अन्य फुटवियर का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग लगने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धुआं और आग की लपटें देख फायर ब्रिगेड को बुलाया मामला भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौराहे का है। यहां गोपाल सिंधी की जूते-चप्पल की दुकान में सुबह अचानक आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया आग लगने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो चुका था। दुकान में रखा हजारों रुपए का माल जला दुकान मालिक गोपाल ने बताया कि उन्होंने हमेशा की तरह रविवार रात दुकान लॉक की थी। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। आग से दुकान में रखा हजारों रुपए का जूते-चप्पल और अन्य फुटवियर का स्टॉक जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बीगोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
भीलवाड़ा में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका
