Headlines

करनाल में मकान से लाखों रुपए की चोरी:परिवार के लोग गए थे बाहर, वापस लौटे तो टूटा मिला मुख्य गेट और अलमारी के ताले




करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में एक घर में चोरी हो गई। परिवार के सदस्य दोपहर में काम से बाहर गए थे। करीब 1:35 बजे घर लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे की लोहे की अलमारी के ताले भी टूटे थे और कपड़े बिखरे पड़े थे। जांच के बाद करीब 5 लाख 31 हजार रुपए के सामान और नकदी चोरी होने की बात सामने आई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर लौटी देवरानी तो खुला चोरी का पता
पुलिस को दी शिकायत में पिंकी पत्नी मनोज कुमार निवासी गली नंबर 3, मंगल कॉलोनी पार्ट-2 ने बताया कि 21 सितंबर को करीब 11:30 बजे उसकी देवरानी बच्चों के आंगनवाड़ी में फार्म जमा कराने गई थी। करीब 12:30 बजे वह अपनी ननद पिंकी के साथ स्कूटी से सेक्टर-7 काम से चली गई। उसकी देवरानी करीब 1:35 बजे वापस लौटी तो घर का मुख्य गेट खुला मिला और टूटा हुआ ताला गेट पर लटका था। अलमारी से जेवर और नकदी गायब
सूचना मिलने पर पिंकी भी घर पहुंची। कमरे की लोहे की अलमारी के सभी ताले टूटे मिले। सामान चेक करने पर 3 जोड़ी बालियां, 2 महिलाओं की सोने की अंगूठियां, 1 पुरुष की सोने की अंगूठी, बच्चों की 2 चांदी की पायल, 1-2 जोड़ी बड़ों की पायल, सोने का ओम, सोने का कोका, हाथ-पैरों की 10-12 चुटकियां, हाथ-पैरों की 2 जोड़ी कड़ोली, 10 से 12 हजार रुपए नकद और दोनों हाथों के चांदी के एक जोड़ी हाथफूल गायब मिले। कैमरों की जांच की मांग
पिंकी ने बताया कि अज्ञात चोर घर से सामान ले गए। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई दीपक को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि आरोपियों का कुछ सुराग लग सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *