Headlines

रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पुलिस को मिले 457 आइडिया…VIDEO:ट्रैफिक हैकाथॉन में आम लोगों से मांगे आइडिया, जाम से मुक्ति के मिले सुझाव; टॉप-3 होंगे सम्मानित




रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने आम लोगों से आइडिया मांगे थे। रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 में 457 सुझाव मिले हैं। इनमें करीब 350 यूनिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि कुल प्रतिभागियों में 61% छात्र हैं। 18 से 25 साल के युवाओं ने ट्रैफिक सुधार को लेकर सबसे ज्यादा सुझाव दिए। अगस्त से 17 सितंबर तक चले इस हैकाथॉन का आयोजन रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स और NIT रायपुर के सहयोग से किया। इसका उद्देश्य शहर की ट्रैफिक समस्याओं के लिए तकनीक और इनोवेशन आधारित समाधान तलाशना है। आखिरी 3 दिन में 248 आइडिया आए हैकाथॉन में मिले सुझावों में से 248 यानी करीब 54% आइडिया रजिस्ट्रेशन के आखिरी तीन दिनों 15 से 17 सितंबर के बीच मिले। कुल 293 प्रस्तावों के साथ विस्तृत योजना और अटैचमेंट भी जमा किए गए हैं। छह प्रमुख थीम पर सुझाव मांगे गए थे। इनमें ट्रैफिक सेफ्टी और AI/IoT से जुड़े आइडिया सबसे ज्यादा रहे। जाम नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और यातायात प्रबंधन को लेकर भी सुझाव आए। 433 प्रस्तावों की स्क्रीनिंग पूरी 457 में से 433 प्रस्तावों की पहले चरण की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें 222 प्रस्ताव यानी करीब 51% अगले चरण के लिए चुने गए हैं। 21 प्रस्तावों को उपयुक्त या उत्कृष्ट पाया गया है। वहीं 211 प्रस्ताव तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। बाकी 24 प्रस्तावों की स्क्रीनिंग जारी है, जिनमें ट्रैफिक इंजीनियरिंग और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट से जुड़े सुझाव शामिल हैं। विशेषज्ञ समिति ऐसे प्रस्तावों को आगे बढ़ा रही है, जिनमें रायपुर की सड़कों और चौराहों पर लागू करने की ठोस योजना है। केवल समस्या बताने या दूसरे शहरों के उदाहरण देने वाले सुझावों को आगे नहीं बढ़ाया गया है। 27 सितंबर को होगा प्रेजेंटेशन AI/IoT थीम में व्यस्त मार्गों पर जाम नियंत्रण से जुड़े एक प्रस्ताव को प्रस्तुतीकरण के लिए अनुशंसित किया गया है। अन्य प्रस्तावों की समीक्षा जारी है। 27 सितंबर को NIT रायपुर में चयनित प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन होगा। इसके बाद प्रत्येक थीम के टॉप-3 विजेताओं और ओवरऑल बेस्ट आइडिया का चयन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा ट्रैफिक डीसीपी अर्चन झा ने बताया, कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हमारा शहर, हमारी सड़के, हमारा सुझाव थीम पर हैकाथॉन 2026 का आयोजन किया गया है। एक महीने तक आम जनता से सुझाव बुलवाए थे। एक महीने में कई प्रपोजल आए है। थीम का अवलोन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *