Headlines

करनाल यमुना किनारे जंगल में मिले 2 ड्रम:400 लीटर लाहन बरामद,चंद्राव गांव के 2-3 युवकों पर अवैध शराब निकालने का संदेह




करनाल के इंद्री क्षेत्र में पुलिस ने यमुना नदी के किनारे जंगल से अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 400 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्राव गांव के 2-3 युवक यमुना किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब निकाल रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दो ड्रम बरामद किए, जिनमें 200-200 लीटर लाहन मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को एसआई गुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गढ़ी बीरबल बस अड्डे पर गश्त और अपराध की जांच के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर ने पुलिस को बताया कि चंद्राव गांव के 2-3 युवक अवैध शराब निकालकर बेचने का काम करते हैं। सूचना के मुताबिक युवक उस दिन यमुना नदी के किनारे बड़ी मात्रा में शराब निकाल रहे थे और शराब को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर यमुना नहर के रास्ते ले जाने की तैयारी में थे। जंगल में दो ड्रमों से मिला लाहन
सूचना के बाद पुलिस टीम चंद्राव क्षेत्र में यमुना नहर के किनारे पहुंची। पुलिस के मुताबिक नहर के किनारे जंगल में दो ड्रम मिले। इनमें एक ड्रम नीले और दूसरा लाल रंग का था। ऊपर से कट्टा हटाकर दोनों ड्रमों की जांच की गई तो उनमें लाहन बरामद हुआ। दोनों ड्रमों में 200-200 लीटर यानी कुल 400 लीटर लाहन मिला। मौके पर गांव के एक व्यक्ति को ग्वाह बनाया गया। बरामद दोनों ड्रमों में मिले लाहन को अलग-अलग सील किया गया।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने बिना लाइसेंस और परमिट के 400 लीटर लाहन अपने कब्जे में रखा था। इस मामले में एसआई गुरजीत सिंह ने 23 सितंबर की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरजीत मामले की जांच कर रहे है। पुलिस की माने तो आरोपियों की तलाश की जा रही है ताकि उनको पकड़ा जा सके और नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *